Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना मौतों का सिलसिला जारी,आठ ने तोड़ा दम;772 मिले नए पॉजिटिव

कोरोना मौतों का सिलसिला जारी,आठ ने तोड़ा दम;772 मिले नए पॉजिटिव

उत्तराखंड में काेरोना से मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कोरोना के 772 नए मरीज मिले और आठ संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 85848 हो गई है। जबकि तीसरी लहर में मरने वालों का आंकड़ा 210 पहुंच गया है। मंगलवार को अल्मोड़ा में 90, बागेश्वर में तीन, चमोली में 29, चम्पावत में 18, देहरादून में 285, हरिद्वार में 111, नैनीताल में 62, पौड़ी में 42, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, यूएस नगर में 51 और उत्तरकाशी जिले में 28 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून जिले के विभिन्न अस्पतालों में सात मरीजों की मौत हुई जबकि नैनीताल जिले के अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है।
बुधवार को 24 हजार के करीब सैंपल की जांच रिपोर्ट आई जबकि 24 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.21 प्रतिशत रही जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत से अधिक हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन में रह रहे 3257 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments