Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधदेर रात रास्ता रोकने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव

देर रात रास्ता रोकने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव

देहरादून: देर रात को प्रदेश की राजधानी दून में रास्ता रोकने को लेकर दो समुदाय के कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। देखते-देखते मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चल पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार आलम और उसका भाई सैम दोनों निवासी पटेल नगर सत्तोवाली घाटी से पटेलनगर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में दोनों की आयुष डिमरी नामक युवक से किसी बात को लेकर झड़प हो गई । आरोप है कि आयुष ने उनका रास्ता रोका।

दोनों पक्षों के लोगों ने अपने साथियों को बुला दिया और कुछ देर खूब हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख वसंत विहार, पटेलनगर और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में मामला शांत हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments