Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधशिव मंदिर में चोरी की कोशिश, बदमाशों ने की मूर्तिंया खंडित

शिव मंदिर में चोरी की कोशिश, बदमाशों ने की मूर्तिंया खंडित

नैनीताल: नगर की लोअर मालरोड के समीप स्थित शिव मंदिर में चोरी की कोशिश की गई है। चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने मूर्तियां खंडित की हैं। मंदिर के पुजारी व नाव चलकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गई है।

मंदिर के पुजारी व नाव मालिक समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि लोअर मालरोड के समीप बोड स्टैंड में शिव मंदिर के दानपात्र को तोडने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि मंदिर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है।

मंदिर के पुजारी नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि मल्लीताल निवासी युवक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मूर्ति खंडित करते नजर आ रहा है। बताया कि मंदिर की तीन मूर्तियां तोड़ी गई हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments