Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमुठभेड के बाद असलाह सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुठभेड के बाद असलाह सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुद्रपुर: थाना पुलभट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी का असलाह सप्लायर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार समेत कारतूस बरामद किये। गिरफ्तार तस्कर असलाह की डिलीवरी देने सितारगंज जा रहा था। सर्तकता के चलते वे पुलिस के हत्थे चढ गया।

गुरुवार को सीओ एसटीएफ व साइबर सीओ कार्यालय में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीओ सुमित पांडेय व निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात को एसटीएफ की टीम अवैध असलाह के सप्लायर की तलाश में क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि बाइक सवार यूपी निवासी असलाह सप्लायर के सितारगंज क्षेत्र में डिलीवरी देने जा रहा। इस पर टीम में शामिल एसटीएफ व थाना पुलभट्टा पुलिस ने  बरा नदेली मार्ग पर घेराबंदी कर दी।

इस दौरान बहेड़ी जनपद बरेली यूपी की तरफ से आती बाइक नंबर यूके 06 एजे 3180 को रोका तो बाइक सवार तस्कर ने एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने पेड़ो की आड़ लेकर अवैध असलाह सप्लायर पर फायर झोंक दिया। दोनों तरफ से तीन राउंड फायरिंग के बाद असलाह सप्लायर को घेर कर दबोच लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम इस्त्याक अहमद उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मोहल्ला बाजार बहेड़ी जनपद बरेली बताया। उसके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल 32 बोर, चार मैगजीन, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा पिस्टल में लोड कारतूस सहित एक प्रतिबंधित 38 बोर का देशी रिवाल्वर व तीन देशी तमंचे 22 बोर सहित सात हजार पांच सौ नव्वे रुपये की नकदी बरामद की।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि वह सितारगंज में अवैध असलाह की आपूर्ति करने जा रहा था। पुलिस को उससे अहम सुराग हाथ लगे है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम असलाह सप्लायर ग्रुप पर नकेल डालने के काम मे जुट गई है।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ अवैध हथियार के अलावा मादक पदार्थों की रोकथाम को लगातार कार्रवाई कर रही। एसएसपी एसटीएफ ने टीम को 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की।

इस एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,सीओ एसटीएफ सुमित पांडे भी मौजूद थे। एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ यूपी के बरेली जनपद थाना भोजपुरा, बहेड़ी समेत हरियाणा के सिरसा में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। तस्कर यूपी के एटा, कानपुर के अलावा अन्य जगहों से अवैध हथियार लाकर यहां पर सप्लाई करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments