Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड29 मई तक बिगड़ा रहेगा पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज, यलो...

29 मई तक बिगड़ा रहेगा पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज, यलो अलर्ट जारी

देहरादून: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भले ही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन चारधाम यात्रा मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते प्रभावित हो रही है।

ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गजर्ना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 29 मई तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 30 मई को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments