Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधसड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

देहरादून: थाना सहसपुर अंतर्गत बिजली घर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं शंकरपुर निवासी आशा देवी (55) पत्नी पीतांबर दत्त किसी काम से सहसपुर आई थी। रात में सहसपुर बिजली घर के सामने उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments