Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतबीयत बिगड़ने से हेमकुंड यात्रा पर आए श्रद्धालु की मौत

तबीयत बिगड़ने से हेमकुंड यात्रा पर आए श्रद्धालु की मौत

चमोली: सोमवार सुबह हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पंचायत नामा के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनप्रीत सिंह गिल (25) मोहाली पंजाब वर्ष अपने अन्य साथी गुरसेवक,असविंदर हरमणजीत के साथ रविवार को हेमकुंड यात्रा के लिए घांघरिया आया था। सोमवार सुबह अमनप्रीत सिंह के साथी द्वारा उठाने पर भी वह नहीं उठा। जिसके बाद उसे गुरुद्वारा घांघरिया चिकित्सालय लाया गया।

जहाँ चिकित्सक द्वारा अमनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।  सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शव को जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक की मौत की सूचना उसके परिजन चाचा मनिंदर को फोन कर दी गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments