Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल: सीएम धामी

 पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल: सीएम धामी

उत्तराखंड को दिखाई विकास की नई राह

देहरादून: अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई I उन्होंने कहा कि बीते 9 साल बेमिसाल है। इन 9 सालों में पीएम मोदी ने देश का कल्चर बदल दिया है तथा विदेशों में भारत का मानकृसम्मान बढ़ाया है।

2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने आज इस मीडिया संवाद के जरिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। कल से राज्य में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान शुरू होने जा रहा है जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री धामी ने मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के तहत केंद्र सरकार की उन तमाम उपलब्धियों को गिनाया जो चर्चाओं के केंद्र में रही हैं। धामी का कहना है कि पहली सरकारों ने तो गरीबी मिटाने की बात भर ही की थी लेकिन मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास’ के फार्मूले पर काम करते हुए समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने सरकार के 9 बड़े काम गिनाते हुए कहा कि जन धन खाते और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का गरीबों को लाभ हुआ है। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को घर दिए और उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन देने तक तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से काले धन पर प्रहार किया तो कश्मीर से धारा 370 को हटाने का साहसिक फैसला भी लिया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया I वहीं, स्वच्छ भारत मिशन और जीएसटी तथा मुद्रा लोन योजना का भी उन्होंने जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में पिछले 9 सालों में असाधारण विकास हुआ है चाहे रेल हो या सड़क व हवाई यातायात अथवा दूरसंचार क्रांति मोदी सरकार ने देश का कल्चर बदल दिया है। कहा कि मोदी सरकार ने इन 9 सालों में उत्तराखंड के विकास की जो नींव रखी गई है उस पर हम एक अग्रणीय राज्य की इमारत खड़ी करने जा रहे हैं I पीएम के नौ रत्नों का जिक्र करते हुए कहा कि बद्रीनाथ के मास्टर प्लान और केदार पुरी के विकास कार्यों व रोपवे तथा ऑल वेदर रोड और रेलवे परियोजनाओं से लेकर वंदे भारत ट्रेन और ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर तथा टिहरी झील विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक ही रहने वाला है I

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments