Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन विभाग कर्मचारी आवास के सामने महिला ने लगाई फांसी

वन विभाग कर्मचारी आवास के सामने महिला ने लगाई फांसी

देहरादून: सोमवार को वन विभाग रेंज कार्यालय आशा रोड़ी के कर्मचारी आवास के पास में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स ने पाया की रेंज कार्यालय के सरकारी आवास वन दरोगा रोशन पत्नी अबरार के सरकारी आवास के बाहर निष्प्रयोज्य वाहन पिकअप की रेलिंग पर शबनम पत्नी राशिद द्वारा चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं। मृतका का शव पिकअप वाहन कि रेलिंग पर ही लटका है।

मौके पर स्थानीय लोगों एवं मृतिका के परिजनों से जानकारी की गई तो पता चला मृतिका अपनी ननद रोशन के साथ में पति व बच्चों सहित सरकारी आवास पर निवास करती थी जिसे टीवी की बीमारी थी| वह दून अस्पताल मैं भर्ती थी जो कुछ समय पहले ही अस्पताल से घर वापस आई थी जो कुछ समय से तनाव में थी। मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments