Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधनेपाली मूल के दो शातिर चोर गिरफ्तार

नेपाली मूल के दो शातिर चोर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पुलिस ने अल्मोड़ा में दुकानों, घरों और मंदिरों में चोरी करने वाले दो नेपाली मूल के आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान समेत घटना में इस्तेमाल किए जाने वाला उपकरण भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को अल्मोड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वो पिछले कई समय से विभिन्न स्थानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
दरअसल, अल्मोड़ा शहर में पिछले कुछ महीने से चोरी की बढ़ती घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ था। चोर कभी दुकान तो कभी भवन तो कभी धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बना रहे थे। जो पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ था। हाल ही में ही सेलाखोला मोहल्ले में ज्वेलरी की दुकान, ड्योलिडाना मंदिर, पांडेखोला में परचून की दुकान समेत कई जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई।चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश था। इधर, चोरों की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम लगातार प्रयास में जुटी हुई थी। इसके लिए पुलिस की पांच टीमें खोजबीन में लगी थी। इसके लिए पुलिस की टीम ने नगर के करीब 150 सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने ड्योलिडाना के पास से दो आरोपियों को दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस उनके पास से ज्वेलरी की दुकान से चोरी हुए 30 जोड़ी चांदी के पायल ही बरामद कर पाई है। इसके अलावा उनके पास से चोरी की वारदात को अंजाम देने लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिन घरों या दुकानों में सीसीटीवी लगे मिलते थे, वो उन्हें तोड़ देते या क्षतिग्रस्त कर देते थे। ताकि, पुलिस उन्हे पकड़ ना सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments