Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपहचान बदलकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

पहचान बदलकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

हरिद्वार। बांग्लादेश में बवाल के बीच रुड़की में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक चोरी छिपे पहचान बदलकर रह रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी लगातार बयान बदल रहा है। कभी तीन महीने पहले आने की बात बोल रहा है तो कभी तीन दिन पहले आने की। पुलिस बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
खुफिया विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर की जा रही प्रतिक्रियाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में भी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की ओर से हरिद्वार जिले से बांग्लादेश में रहने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक हरिद्वार जिले से बांग्लादेश में रहने वालों का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। फिर भी खुफिया विभाग और पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments