Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशासन ने किये 8 जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले

शासन ने किये 8 जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले

देहरादून। शासन ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिये गये है।
प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान को इसी पद पर उत्तरकाशी भेजा गया है। उनके स्थान पर टिहरी में तैनात कैलाश चंद बिंजोला को देहरादून लाया गया है। रुद्रप्रयाग में तैनात लक्ष्मण सिंह को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी का दायित्व सौंपा गया है। बागेश्वर में तैनात मीनाक्षी टम्टा को जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल का पदभार सौंपा गया है। वहीं नैनीताल में तैनात नाथूराम जोशी को जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर बनाया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त रमेश चंद्र बंगवाल को जिला आबकारी अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सहायक आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र कुमार को जिला आबकारी अधिकारी बागेश्वर और प्रभारी आबकारी अधिकारी पिथौरागढ़ का पदभार देख रहे हरीश जोशी को जिला आबकारी अधिकारी पिथौरागढ़ के रूप में तैनाती दी गई है।
इसके साथ ही उप आबकारी आयुक्त विवेक सोनकिया को उप आबकारी आयुक्त परिक्षेत्र ऊधम सिंह नगर, नैनीताल का जिम्मा सौंपा गया है। जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी संजय कुमार को सहायक आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के रूप में तैनाती दी गई है। सहायक आबकारी आयुक्त राजेंद्र लाल को जिला प्रवर्तन दल हरिद्वार, दुर्गेश्वर कुमार को सहायक आबकारी आयुक्त जिला प्रवर्तन दल नैनीताल, दीपाली शाह को सहायक आबकारी आयुक्त, जिला प्रवर्तन दल ऊधमसिंह नगर और रेखा जुयाल को सहायक आबकारी आयुक्त मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments