Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचोरी के माल सहित दो गिरफ्तार

चोरी के माल सहित दो गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस ने चोरी के दो मामलों का का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात व नकदी बरामद की गयी है।  
एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस ने विगत दिनों सरस्वती विहार कॉलोनी (निकट पियाना) एवं कुजौली क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। 6 सितंबर को शिकायतकर्ता हरिप्रिया खाती, निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी (निकट पियाना) द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी। जिसमें बताया अज्ञात चोरों ने उनके गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर 40,000 की नकद व 01 सोने की अंगूठी चोरी कर ली। दूसरी घटना शिकायतकर्ता विशाल कफलिया, निवासी ग्राम व पोस्ट चमू जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी- कुजौली पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी। उन्होंने बताया पांच सितंबर को वह अपनी माताजी के साथ पड़ोस में रिश्तेदारी में गये हुए थे। देर रात में अपने किराये के मकान कुजौली में वापस आने पर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अन्दर रखा हुआ एक बॉक्स जिसमें सोने के जेवरात थे, उसे चोरी कर लिया गया है। पूरे मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा- 305 बीएनएस के तहत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत पर मामले की खुलासा के लिए पुलिस की टीम लगाई गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और मुखबिर के सूचना के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चण्डाक रोड गैस गोदाम तिराहे के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपियों के नाम अजय कोहली निकट बिण स्कूल जिला पिथौरागढ़, करन कुमार निवासी सिनेमालाईन पिथौरागढ़ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments