Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधफोन पर प्रेमी से बातचीत करने से नाराज भाई ने की बहन...

फोन पर प्रेमी से बातचीत करने से नाराज भाई ने की बहन की गला काटकर हत्या

हरिद्वार। प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवरात में वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया था। प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना जानकारी अपनी मां को दी।
मृतका की मां किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी। इस पर सोमवार की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने करीब एक बजे अनहोनी होने का शक होने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मौके पर पहुंचे तो हत्या का पता चला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments