Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखाई में गिरा मैक्स वाहन,कई घायल

खाई में गिरा मैक्स वाहन,कई घायल

रुद्रप्रयाग। गुरूवार सुबह बांसबाड़ा की ओर आ रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित हो सड़क से 50 मीटर खाई में गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोग सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाए। इसी बीच वहां से गुजर रहे केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज रावत ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया।
घटना के मुताबिक, वाहन में सात लोग सवार थे। जिनमें एक दंपति और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अध्ययनरत छात्राएं थीं। जो रोजाना की तरह अपने गांवों से कॉलेज जा रही थी कि अचानक बांसबाड़ा के नजदीक ही कंडारा रोड पर मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर बांसबाड़ा से स्थानीय युवा अनुज रावत, जोई राणा, प्रवीण, जितेंद्र, राहुल तेजी से घटनास्थल की ओर दौड़े और तेजी से घायलों का सुरक्षित निकालकर अपने निजी वाहनों से अस्पताल ले गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे केदारनाथ पूर्व विधायक मनोज रावत ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने निजी वाहन से दो घायल छात्राओं को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। घायलों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा अनुपमा पुत्री अमर सिंह नेगी, उम्र 17 वर्ष ग्राम दौला, शालिनी पुत्री रविंद्र उम्र 18, महक पुत्री संजय नेगी उम्र 18 ग्राम कंडारा, आरूषी पुत्री चन्द्रमोहन उम्र 17 निवासी ग्राम कंडारा और दंपति गजपाल लाल पुत्र सोनू लाला उम्र 59 निवासी ग्राम कंडारा, सरिता देवी धर्म पत्नी गजपाल लाल ग्राम कंडारा और प्रमोद सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह का सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments