Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसूचना महानिदेशक ने दिया पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण आ आश्वासन

सूचना महानिदेशक ने दिया पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण आ आश्वासन

हरिद्वार। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकार कल्याण का कॉर्पस फंड दोगुना कर जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। पत्रकार पेंशन राशि बढ़ाने, पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा व आवासीय सुविधा दिए जाने की दिशा में सरकार कार्यरत है।
प्रेस क्लब पहुंचने पर डीजी सूचना का स्वागत अध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ प्रदीप जोशी, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान डीजी सूचना ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा लिमिटेड रिसोर्स में बेहद व्यवस्थित ढ़ंग से प्रेस क्लब की व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रेस क्लब के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तराखण्ड में हरिद्वार प्रेस क्लब की एक अपनी पहचान है। उसी पहचान को प्रेस क्लब के पदाधिकारी बरकरार रखे हैं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि 38 वर्षों से प्रेस क्लब निरंतर प्रगति की ओर है। यह भविष्य के पत्रकारों के लिए बड़ा आदर्श व मार्गदर्शक साबित होगा।
इस मौके पर प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा पत्रकारों की समस्याओं पर आधरित एक ज्ञापन भी डीजी को सौंपा।
स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर,अविक्षित रमन,दीपक नौटियाल, श्रवण झा, रामचन्द्र कन्नौजिया तथा कुलभूषण शर्मा, पंकज कौशिक, अश्वनी अरोड़ा, सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments