Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराजनीतिकांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ संपन्न

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ संपन्न

रूद्रप्रयाग। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा धाम पहुंची। यहां पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगों के साथ छल कर रही है। इस पार्टी की न तो कोई विचारधारा है। न ही इनके पास देश के विकास का कोई एजेंडा। यह राजनीतिक दल येन केन प्राकेण देश पर शासन करने पर विश्वास रखता है। जिससे देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनियां में ठेस पहंुच रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 सितंबर को दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा के बहाने इस बीच दिग्गज नेताओं के बीच नजदीकियां भी बढ़ी। केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को आपदा के चलते स्थगित करना पड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस ने दूसरे चरण में यात्रा फिर शुरू की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments