Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमकान में लगी आग, सामान जलकर राख

मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

देहरादून। रायवाला क्षेत्र में एक बन्द मकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शुक्रवार की सुबह लगभग 9ः00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली की गोल कोठी के पास एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस तथा फायर की गाड़ी मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गयास घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त मकान में प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय रामाशीष निवासी गैस गोदाम के पास वाली गली, गोल कोठी के पास हरिपुर कला, थाना रायवाला अपने परिवार के साथ निवास करते है। प्रेमचंद की पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव गई थी, प्रेमचंद कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है जो  सुबह घर में पूजा कर दिया जलाकर निकला था। प्रथम दृष्टया पूजा के दिए से घर पर लगाना प्रतीत हो रहा है, आग से घर मे रखा घरेलू सामान जल गया, कोई जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments