Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, एक...

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, एक फरार

हरिद्वार। देर रात जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। हालांकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में एक महिला ने पायल गिरवी रखने और इलाज का बहाना बनाकर 10 हजार रुपए देने की बात कहते हुए फाइनेंसकर्मी के घर का दरवाजा खुलवाया था। जिसमें फाइनेंसकर्मी ने पैसे देने में असमर्थता जताई थी, इसी दौरान घर के पास छिपे तीन हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए और फाइनेंसकर्मी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे। साथ ही शोर मचाने पर सिर पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बदमाश घर में रखी एक लाख की नकदी और लाखों की कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में धरपकड़ अभियान चलाया गया। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। वहीं दुसरी ओर बीती रात पुलिस नसीरपुर कलां गांव के पास तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार से आ रहे बदमाश पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें से एक बदमाश मेहराज पुत्र कमरूद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद  पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा बदमाश को गिरफ्तार कर रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मंगलौर में हुई लूट के मामले में भी यही बदमाश शामिल रहे हैं, पुलिस ने उसके पास से लूटे गए गहने और 5 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। पुनिस आरोपियों के अन्य साथियों को तलाश कर रही है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments