Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे बाधित

भारी बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे बाधित

चंपावत। भारी बारिश के चलते एनएच, एसएच समेत 39 सड़क मार्ग बंद हैं। शनिवार सुबह फिर से टनकपुर चंपावत मार्ग पर भारी मालबा आने से सड़क बाधित हो गया। टनकपुर चंपावत और पिथौरागढ़ मार्ग पर करीब 10 जगह पर पहाड़ से मलबा लगातार गिर रहा है। प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलबा हटाना आसान नहीं हो रहा है। बारिश के कारण मरोड़ाखान के पास करीब ऑल वेदर रोड का 20 मीटर मार्ग का हिस्सा ढह गया है। इससे अब आवाजाही पूरी तरह मुश्किल हो गई है। सड़क बंद होने से लोगों का संपर्क पूरी तरह जिला मुख्यालय से कट गया है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क खोलने में जिला प्रशासन को अभी 2 दिन का समय लग सकता है। रौकुंवर गांव में भारी बारिश के कारण मलबा लोगों के घर में घुस गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments