Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते प्रदेशभर में 357  सड़कें बंद

भारी बारिश के चलते प्रदेशभर में 357  सड़कें बंद

 देहरादून। भारी बारिश के चलते प्रदेश भर में 357 सड़कें बाधित हैं। गढ़वाल क्षेत्र में करीब 93 सड़कें बंद हैं। जिसमें टिहरी में 17, रुद्रप्रयाग में 15, पौड़ी में 13, देहरादून में 8, उत्तरकाशी में 6 मार्ग बंद चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, बारिश ने अभी तक करीब 50 से ज्यादा पुलों को नुकसान भी पहुंचा है। जबकि, 15 पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 35 पुल में पानी ने थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक अनुमान के मुताबिक, पुलों को दुरुस्त करने के लिए 33 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसके बाद इन पुलों की मरम्मत हो सकेगी।
चारधाम जाने वाले मार्ग पर कई यात्री अभी भी रुके हुए हैं तो वहीं धारचूला-तवाघाट मार्ग दो दिन से बंद पड़ा हुआ है। इसके साथ ही करीब 50 यात्री कैलाश दर्शन के लिए पहुंचे हैं, उन्हें भी धारचूला में रोका गया है। रामनगर में बारिश का पानी नदी में इतना आ गया है कि गर्जिया मंदिर में भी श्रद्धालुओं के जाने आने पर फिलहाल रोक लगाई गई है। टिहरी गढ़वाल में कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ है तो वहीं चंपावत में भी कई घरों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई घर भूस्खलन की चपेट में आए हैं।
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे काफी देर तक बंद रहा। जिसे बाद में बमुश्किल खोला गया, लेकिन बार-बार पत्थर गिरने की वैसे मार्ग बंद हो रहा है। वहीं, गंगा नदी के किनारे पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वो नदियों से दूर रहें। कोई भी श्रद्धालु गंगा में स्नान करने फिलहाल ना जाएं। क्योंकि, पानी का बहाव अचानक बढ़ रहा है। ऐसे में किसी के साथ दुर्घटना ना हो, इसलिए लगातार गंगा किनारे गश्त भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments