Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकाॅलेज की दीवार तोड़कर कई कमरों में घुसा मलबा,गार्ड ने भागकर बचाई...

काॅलेज की दीवार तोड़कर कई कमरों में घुसा मलबा,गार्ड ने भागकर बचाई जान

नैनीताल। जिले के ओखलकांडा आईटीआई में पहाड़ी से पानी के साथ आया मलबा कॉलेज की बिल्डिंग की दीवार तोड़ते हुए कई कमरों में घुस गया। जिसके चलते आईटीआई कॉलेज को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे के चपेट से आईटीआई के वर्कशॉप के साथ ही कमरे में रखे उपकरण दब गए हैं।
खंस्यु के क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने बताया कि 15 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे आईटीआई कॉलेज के पिछले हिस्से में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। जो कॉलेज की दीवार और शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। जिसके चलते आईटीआई कॉलेज को काफी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं मलबे के चलते कमरे में रखें सभी उपकरण बर्बाद हो गए हैं। जबकि, बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा कि जिस समय पहाड़ी से मलबा आया, उस समय वहां पर गार्ड भी मौजूद था। जिसने भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरटीआई कॉलेज के ऊपर सड़क कटान के चलते पहाड़ कमजोर पड़ गए हैं। जिसके चलते पहाड़ी से मलबा अंदर घुसा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments