Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधरेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी। बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर  मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस और आरपीएफ ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह को मोतीनगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा, तो उसने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची लालकुआं पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए  भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त बिशन राम आगरी उर्फ बब्लू उम्र 53 वर्ष पुत्र मोहन राम आगरी निवासी मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिशन राम आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा। लालकुआं कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments