Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधअवैध पटाखा फैक्ट्री सील, दो गिरफ्तार

अवैध पटाखा फैक्ट्री सील, दो गिरफ्तार

रुड़की। पिरान कलियर थाना पुलिस ने एक अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से 70 पेटी अवैध पटाखा और 93 किलो बारूद के साथ कई उपकरण भी बरामद किए हैं। इसके अलावा दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री को सील कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के धनोरी पुलिस स्टेशन प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकरपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में बारूद और कई तरह के निर्मित पटाखे पाए गए। इस दौरान पुलिस टीम ने फैक्ट्री से  दो लोगों गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नोमान पुत्र सुलेमान (उम्र 27 वर्ष) निवासी मुखियालीपुर थाना लक्सर और सुहैल पुत्र मसव्वर (उम्र 20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर बताया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से टीम ने लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन वो लाइसेंस नहीं दिखा पाए। मौके से करीब 93 किलो विस्फोटक सामग्री, 33,600 तैयार पैकेट अवैध पटाखे और अन्य सामान जब्त किया है।साथ ही पुलिस टीम को फैक्ट्री में सुरक्षा संबंधित अन्य अनियमितता भी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बिना लाइसेंस संचालित पटाखा फैक्ट्री को सील कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments