Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमानसिक रूप से परेशान युवक ने की आत्महत्या

मानसिक रूप से परेशान युवक ने की आत्महत्या

 रूड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने मृतक के  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी 32 वर्षीय युवक ने घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उसकी मां और भाभी मौजूद थे। घटना के कुछ समय बाद जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए, इसके बाद परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेना चाहा, जिस पर परिजनों ने उनके साथ नोकझोंक शुरू कर दी।
हालांकि बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और कुछ समय पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments