Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधवर्क फॉर होम के नाम पर ठगे पौने दो लाख

वर्क फॉर होम के नाम पर ठगे पौने दो लाख

देहरादून। वर्क फॉर होम के नाम पर पौने दो लाख रूपये की ठगी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकता विहार सहस्त्रधारा रोड निवासी आशा तनेजा ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात मोबाइल नम्बर से उसके व्हाटसएप्प पर एक मैसेज आया जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रिया बताया और कहा की उनकी कम्पनी यूटयूबर से जुडी हुई है और यूटयूब हमे प्रोफाइल बढाने के लिए पैसे देता है। वह इनको को फाँलो करने के लिए कई कर्मचारियो को काम पर रख रहे। जिसके लिए वह प्रतिदिन 2000 से 20000 रुपये तक कमा सकते हो अगर काम करना चाहते हो तो यस लिख कर भेजो उसके द्वारा यस लिखकर भेज दिया जिसके पश्चात व्हाटसएप्प पर यूटयूब सब्सक्राइब करने के लिए लिंक भेजा। जिसको उसके द्वारा सब्सक्राइब कर दिया गया। प्रिया द्वारा बताया गया कि उसको चुन लिया गया है उसको पहला भुगतान किया जायेगा। जिसके लिए एक इनविटेशन कोड व एक लिंक भेजा जिसके माध्यम से वह टेलीग्राम पर उससे नाम के पेज पर ले गये। जिसके द्वारा उससे यूपीआई आईडी मांगी जिसमे उनके द्वारा 150 रुपये भेजे गये। जिसमे उसको यूटयूब सब्सक्राइब करने का काम दिया जाता था। जिसके लिए उसको पैसे देने के लिए कहा गया। उसको उन पर ट्रस्ट हो गया। उसके द्वारा पैसे मांगे गये तो बोला कि उसके पैसे फ्रिज हो गये है। अगर पैसे वापस चाहिए तो उसके 25 हजार रुपये देने होंगे। जिसके पश्चात उसको अहसास हुआ उसके साथ इन लोगो द्वारा फ्राड किया गया है। इन लोगो द्वारा स्वंय को यूटयूब का कर्मचारी बनकर वर्क फ्राम होम के नाम पर उसके साथ कुल 1 लाख70 हजार रुपये की आनंलाइन धोखाधडी की गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments