Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव

पिथौरागढ़। जनपद के एंचोली क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूरी का काम करता था।
 शुक्रवार सुबह गुरना मंदिर के पास स्थित मसान बाबा मंदिर के सामने पेड़ पर एक युवक के शव के लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को मौके पर  बुलाया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मुकेश निषाद पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम घरकुआं, थाना नगला सिंधी, जिला फिरोजाबाद आगरा यूपी के रूप में हुई है। वर्तमान समय में युवक यहां मजदूरी करता था, जो डॉट पुलिया के पास रहता था। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments