Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपांच दिन बाद भी फरार कैदियों को कोई सुराग नही

पांच दिन बाद भी फरार कैदियों को कोई सुराग नही

हरिद्वार।  शुक्रवार रात रोशनाबाद जेल से फरार हुए दो कैदियों का पांच दिन बाद पुलिस कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग सका है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनको फरार होने के बाद आश्रय देने के आरोप में शुटर पंकज के मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन में रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पूर्व रामलीला के दौरान आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मिकी गैंग का शूटर पकंज और अपहरण फिरौती का आरोपी रामकुमार जेल से सीढी के जरिए दीवार फांदकर फरार हो गये थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने दोनो की खोजबीन हेतू दस टीमे लगायी गयी और एसआईटी का भी गठन किया गया। यह सभी टीमें तब से दोनो कैदियों की खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली है।
वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनो कैदी फरार होने के बाद रानीपुर की लेबर कालोनी पहुंचे थे जहंा पकंज का मौसेरा भाई सुनील रहता है जिसने दोनो का आश्रय देने के साथ ही कपड़े व पैसे भी दिये थे। जिसे पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments