Monday, November 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया

पथरी क्षेत्र के गांव अम्बुवाला में रविवार रात चोरों ने गांव के नजदीक लगा ट्रांसफार्मर से उपकरण और तेल चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ऊर्जा निगम को दी। ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर का सामान बिखरा हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर के अंदर के उपकरण और तेल चोरी मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी है। ग्रामीणों ने जल्द दूसरे ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जा रही है। गांव में जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि अभी हमारे पास चोरी के संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments