Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचंपावत जिले में हुई वोटों की बारिश

चंपावत जिले में हुई वोटों की बारिश

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। चंपावत जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण निपटा। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। चंपावत सीट पर 69.55 प्रतिशत और लोहाघाट सीट पर 58.35 प्रतिशत वोट पड़े। दोनों विधानसभा सीटों पर पांच बूथों में मतदाताओं की लंबी लाइन की वजह से सात बजे बाद तक वोटिंग चलती रही। खबर भेजे जाने तक अंतिम आकड़े नहीं मिल सके थे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर और एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अलबत्ता दो मतदान केंद्रों में मॉकपोल के दौरान ईवीएम खराब हो गई थी। जिन्हें बदल दिया गया। एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ अभिनव चौधरी, कोतवाल शांति कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त था। जिले में कुल 203256 मतदाताओं में से 126018 (63.64 प्रतिशत) ने वोट डाले। आरओ हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि चंपावत सीट पर 96016 मतदाताओं में से 66779 ने मतदान किया। वहीं लोहाघाट सीट पर 107240 वोटरों में से 62575 ने वोट दिए। चंपावत सीट पर 3.12 प्रतिशत और लोहाघाट सीट पर 1.38 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध थे। पुलिस और अद्र्धसुरक्षा बल तैनात किया गया था। कहीं से अशांति या विवाद की सूचना नहीं है। प्रेक्षक एम रवि कुमार ने कई मतदान केंद्रों का मुआयना किया। ग्रामीण क्षेत्रों के कई बूथों में सुबह से लंबी लाइन लगी रही। मतदान की वजह से सन्नाटा रहा।
इस तरह से आगे बढ़ा मतदान (प्रतिशत में)
समय : चंपावत सीट – लोहाघाट सीट
9 बजे: 4.21- 4.77
11 बजे: 21.91- 14.28
1 बजे: 37.38- 32.23
3 बजे: 48.12- 47.19
5 बजे: 59.89- 54.36
मतदान खत्म होने तक 69.55- 58.35
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन गोरलदेव का आशीर्वाद लिया
चंपावत। मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन चंपावत के गोरलदेव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा से मोबाइल के जरिये ऑनलाइन दर्शन कर इंसाफ के देवता गोलज्यू से आशीष लिया। पंडित बसंत पांडे ने बताया कि मतदान में जाने से पहले मुख्यमंत्री ने मोबाइल के माध्यम से गोलज्यू देवता के दर्शन किए।
चंपावत की विधानसभा सीट के मतदेय स्थल और मतदान प्रतिशत
वर्ष- मत प्रतिशत:
2002: 54.76
2007: 64.88
2012: 76.17
2017: 66.43
2022: 69.55
विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में अब तक हुए मतदान की स्थिति
वर्ष- मत प्रतिशत
2002: 51.83
2007: 56.99
2012: 56.04
2017: 56.97
2022: 58.35

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments