Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की

राज्यपाल ने हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की

देहरादून/हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को हरिद्वार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों से जनपद के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने जिलाधिकारी से जनपद में आकांक्षी जनपद से अपेक्षित क्षेत्रों में विकास के लिए प्लान बनाए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने हरिद्वार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य पर्यटन विकल्पों पर भी फोकस करने की बात कही। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण के लिए नगर आयुक्त को प्लास्टिक के अन्य प्रयोगों की दिशा में कार्य करने की बात भी कही। बैठक में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments