Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचेकिंग के दौरान छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पौड़ीः नशा तस्करों के खिलाफ पौड़ी पुलिस अभियान चलाए हुए है। पुलिस ने छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत छह लाख रुपए बताई जा रही है। छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एसएसपी के निर्देशन में पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोटद्वार क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने BEL रोड कोटद्वार के पास से 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी की पहचान बंटी चंद्रा (28) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज वहीं पुलिस ने दिल्ली फॉर्म कोडिया कैम्प कोटद्वार से भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान भारद्वाज (27) रमेश नगर नजीबाबाद रोड कोटद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments