Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी....

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी. खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज

-घटना की जानकारी लगते ही त्वरित संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को भेजा छात्राओं का हाल जानने उनके घर, बच्चों की पूछी कुशलक्षेम

-समस्त खंड विकास तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों की स्थिति के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे

-स्कूलों के जर्जर भवन, भवन की मरम्मत तथा भवन जर्जर होने की स्थिति में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में शिफ्ट किया गया संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे बीडीओ व बीईओ

देहरादून: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्टर गिरने से छात्राएं घायल होने संबंधी समाचार का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेज कर उनका हाल जाना। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता/ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी का शोकॉज देते हुए तलब करते हुए जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नही की गई, कक्षा जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया । उन्होने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के जर्जर भवन, स्कूलों की मरम्मत, जर्जर भवन होने की दशा में अन्यत्र शिफ्ट किए गए बच्चों की संख्या, के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की घोर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. इस प्रकार की प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करते हुए निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments