Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधअश्लील स्टंट रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया युवक युवतियों को...

अश्लील स्टंट रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया युवक युवतियों को गिरफ्तार

हरिद्वार:  धनैारी के पास गंगनहर में अश्लील स्टंट वाली रील बनाने वाले दो युवतियों समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार पाँचों लोगों पर आरोप है कि ये सभी लोग अश्लील वीडियो और स्टंट की वीडियो बना रहे थे।कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धनौरी में बावन दर्रे के पास कुछ युवती और युवक गंगनहर में अश्लील तथा गंगनहर में कूदने और बचाने की स्टंट की रील बना रहे है। अश्लील वीडियों की वजह से वहां से जा रहे लोगों को लज्जित होना पड़ रहा है।

साथ ही इस तरह के खतरनाक स्टंट देख कर युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस सूचना पर धनौारी पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर दो युवती समेत पांच लोग अश्लील वीडियो और स्टंट की वीडियो बनाते हुए मिले।

पुलिस ने तुरंत ही इन सभी को हिरासत में ले लिया। जिस समय यह कार्रवाई की गई। उस समय वहां आसपास के लोग भी मौजूद थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अश्लील एवं स्टंट की रील से उनके फॉलोवर्स बढ़ने के साथ ही लाइक भी बढ़ते है। जिसके चलते वह इस तरह की रील बना रहे थे।

बताया कि पुलिस ने इस मामले में सचिन जायसवाल, प्रीति निवासी ग्राम रहमतपुर थाना कलियर, अनस निवासी अकबरपुर ढाढ़ेकी, मंगलौर, निरंजन निवासी सिसवन, जिला सिवान, बिहार, पूजा निवासी अमर कॉलोनी, नागलोई, दिल्ली पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह हरिद्वार आदि जगहों पर भी इस तरह की वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments