Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन लोगों की सड़क हादसे...

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

ऋषिकेश: पुलिस ने रविवार को बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन लोगों की यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद रिसॉर्ट से बाहर आ रहे थे और कार में बैठने ही वाले थे कि नटराज चौक, ऋषिकेश कोतवाली के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक ने रिसॉर्ट के बाहर खड़ी कई अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गुरजीत सिंह नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि त्रिवेंद्र सिंह पंवार और एक अन्य घायल जतिन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद भागे ट्रक चालक को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पंवार उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष थे, जिसने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments