Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य...

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और स्वर्णिम भविष्य की कामना की

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नव वर्ष पर प्रदेश के समग्र विकास व प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की है। गौरतलब है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) नव वर्ष पर बुधवार को औली, चमोली पहुंचेगें। राज्यपाल औली में 7वीं असम रेजीमेंट के जवानों के साथ नव वर्ष मनाएंगे।

राज्यपाल ने कहा कि यह नव वर्ष आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाला हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से नई सोच, ऊर्जा और आशा के साथ ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 2024 को उत्तराखण्ड के विकास और सामूहिक प्रयासों का वर्ष बताया और कहा कि इस वर्ष राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
राज्यपाल ने महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं अब कृषि, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और उद्यमिता में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में कई सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए हैं। जैविक कृषि को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाएं अब घर-घर जाकर स्व-रोजगार की दिशा में काम कर रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ आगे बढना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि एआई और टेक्नोलॉजी का उपयोग किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को समान अवसरों की दिशा में एक बड़ा कदम बताया, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों तक भी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही हैं। राज्यपाल ने प्रदेश के युवाओं से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह समय है जब हम सभी मिलकर विकसित उत्तराखण्ड और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता की मेहनत और समर्पण की भावना से उत्तराखण्ड एक स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments