Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतेंदुए ने महिला को निवाला बनाया, क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद

तेंदुए ने महिला को निवाला बनाया, क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद

नैनीताल: जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है बेतालघाट में तेंदुए ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। घर से कुछ ही दूरी पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। यहां महिला को गुलदार ने बनाया शिकार नैनीताल जिले के तालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी हर रोज की तरह अपने पालतू पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। घास काटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

काफी देर तक शांति देवी के घर ना पहुंचने पर जब उनकी तलाश की गई तो उनका क्षत-विक्षत शव घर के पास के जंगल से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद देर रात डीएफओ व रेंजर गांव में पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। महिला की मौत की इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि पिछले कई महीनों से इलाके में गुलदार की दहशत है। अभी दो दिन पहले ही गुलदार ने दो मवेशियों पर हमला किया था। इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई थी। अगर तब ही गुलदार को पकड़ लिया गया होता तो आज ये घटना ना होती। गांव वालों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने और उसे पकड़ने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments