Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम सख्तः निर्माण शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें

डीएम सख्तः निर्माण शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें

-रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमें 

-अनुमति के विपरित कार्य करने की मिल रही थी शिकायत

देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनुमति के विपरित निर्माण कार्यों की शिकायत पर कड़ा एक्शन लेते हुएद रोड़ कटिंग कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग हेतु  क्यूआरटी का गठन कर लिया गया है। निर्माण कार्यों हेतु रात्रि में दी गई अनुमति के विपरित दिन में कार्य करने  की शिकायतों तथा जनमानस को असुविधा तथा क्षेत्र दुर्घटना के खतरे की संभावना को गंभीरता से लेते  हुए डीएम सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने एसडीएम कुमकुम जोशी, गौरव चटवाल, (रोस्टरवार), अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकुर, सीओ यातायात पुलिस  अनुज कुमार (रोस्टरवार) टीम बनाई है।

जिलाधिकारी ने गठित प्रतिवादन दल(क्यूआरटी) दल को रोड से सम्बन्धित कार्यों का समय-समय पर स्वयं निरीक्षण तथा परियोजना समन्वय समिति (रोड़ कटिंग) द्वारा निर्गत आदेशों शर्तों का परिपालन करवाना सुनिश्चित कराएगें। शर्तों का अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धितों विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments