Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeमनोरंजनबॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में...

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देहरादून: बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि खान (54) को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उनके बांद्रा स्थित आवास पर रात करीब ढाई बजे घटी। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने एक बयान में कहा कि खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया और उन्हें तड़के साढ़े तीन बजे अस्पताल लाया गया।

डॉ. उत्तमानी ने कहा, ‘‘सैफ पर चाकू से छह वार किए गए। उनके दो घाव गहरे हैं जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है।’’

डॉ. उत्तमानी ने बताया, ‘‘सर्जरी अभी जारी है। उन्हें छह चोट आई हैं, जिनमें से दो मामूली और दो गहरी हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता के बाएं हाथ की कलाई पर एक गहरा घाव है और इसके लिए प्लास्टिक सर्जन की जरूरत है।

सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर की टीम ने एक बयान में कहा, ‘‘सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के घर में कल रात चोरी की कोशिश की गई। सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं। परिवार के अन्य सदस्य ठीक हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें और कोई अटकल न लगाएं। पुलिस पहले से ही अपनी जांच कर रही है। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद।’’ सैफ अली खान के जनसंपर्क प्रतिनिधि ने भी बयान में कहा कि उनके आवास पर ‘चोरी का प्रयास’ किया गया था।

प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी की जा रही है। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। यह पुलिस का मामला है और हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेता के घर में हमलावर ने लूटपाट का प्रयास किया था, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सैफ अली खान ने ‘ओमकारा’, ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’ और ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की है। वह आने वाली फिल्म ‘ज्वेल थीफ – द रेड सन चैप्टर’ में भी नजर आएंगे, जो डकैती की वारदात पर आधारित है।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि पुलिस दोषियों को नहीं बख्शेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि सैफ अली खान पर हमला चिंता का विषय है क्योंकि अगर उच्च सुरक्षा प्राप्त लोगों पर उनके घरों में हमला हो सकता है, तो आम नागरिकों के साथ क्या हो सकता है। करीना कपूर खान के परिवार की मित्र और राकांपा (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह घटना चिंताजनक है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कानून-व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments