Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeमनोरंजनसैफ मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, सामने...

सैफ मामले में मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई इस घटना के तीन दिन बाद अभिनेता को चाकू मारने वाले संदिग्ध हमलावर का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह एक दुकान पर ईयरफोन खरीदते हुए दिखाई दे रहा है। उसने नीले रंग की शर्ट पहनी है और पीठ पर काले रंग का बैग लटका रखा है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने कुछ और सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नंगे पांव सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास पीले रंग की शर्ट में देखा गया। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है।

सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचाराधीन है और डॉक्टरों ने शनिवार को बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है तथा उन्हें अगले दो या तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता पर गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके आवास में घुसकर एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला कर दिया था, उन्हें रीढ़ की हड्डी सहित कई हिस्सों में चोटें आईं थीं। सैफ की आपातकालीन सर्जरी की गई है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से हटाकर विशेष वार्ड में रखा गया है तथा डॉक्टरों का एक पैनल लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। इस बीच हमलावर अभी भी फरार है और मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें गठित की हैं।

पुलिस शुक्रवार को एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए लायी थी, हालांकि पांच घंटे की पूछताछ के बाद सबूतों के अभाव में उसे छोड़ दिया गया। ताजा घटनाक्रम के अनुसार शहर पुलिस ने प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मुख्य आरोपी को दादर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल कवर खरीदते समय देखा। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पायी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments