Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयहर साल भारत भेजे जाते हैं अवैध प्रवासी, विदेश मंत्री एस जयशंकर

हर साल भारत भेजे जाते हैं अवैध प्रवासी, विदेश मंत्री एस जयशंकर

नई दिल्ली: अमेरिका से ‘अवैध भारतीय प्रवासियों’ को वापस भेजने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संसद में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए। हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।

जयशंकर ने कहा, ‘सदन इस बात की सराहना करेगा कि हमारा ध्यान अवैध आव्रजन उद्योग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर है। ऐसा होना भी चाहिए। निर्वासितों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां एजेंटों और ऐसी एजेंसियों के खिलाफ आवश्यक, निवारक और अनुकरणीय कार्रवाई करेंगी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments