Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपिता की मौत से आहत बेटे ने खुद पर लगाई आग

पिता की मौत से आहत बेटे ने खुद पर लगाई आग

हल्द्वानी: पिता की मौत से आहत युवक ने हाथ की नस काट ली। मामला टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। जहां हाथ की नस काटने के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। युवक 60 प्रतिशत झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक है। बुधवार की रात 11 बजे मानपुर पश्चिम निवासी 19 वर्षीय हिमांशु नेगी ने खुद को कमरे में बंद कर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली।

इससे वहां जोरदार धमाका हुआ और खिड़की के शीशे टूट गए। गंभीर हालत में युवक को एसटीएच के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। कुछ समय पहले बताया गया कि कुछ समय पहले हिमांशु के पिता राम सिंह नेगी की मौत हो गई थी।
इससे वह तनाव में था।

टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान लिए। उन्होंने बताया कि युवक ने आग लगाने से पहले हाथ की नश काटने का भी प्रयास किया था। परिजनों ने बताया कि हिमांशु ने पेट्रोल उड़ेलकर खुद पर आग लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments