Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeविविध38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे अमित शाह

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे अमित शाह

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के लिए आज गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर हल्द्वानी पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर नगर निगम द्वारा तिकोनिया चौराहे से लेकर गौलापार के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम तक एक भव्य रोड सभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में करेंगी अमित शाह का स्वागत हल्द्वानी नगर निगम से इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गृह मंत्री के स्वागत के लिए तैनात किया है। ये महिलाएं पारंपरिक कुमाऊनी वेशभूषा में सजी-धजी गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगी।

इसके अलावा नगर निगम द्वारा हल्द्वानी में कई स्थानों पर होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं, जो गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत को और भी भव्य बनाने में मदद करेंगे।कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कि पूरी टीम तिकोनिया चौराहे से लेकर गौलापार के अंतराष्ट्रीय स्टेडियम तक पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात है. ताकि कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके. इसके साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments