Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedराष्ट्रीय खेल समाप्ती के बाद सीएम आवास पहुंचने पर, मुख्यमंत्री धामी ने...

राष्ट्रीय खेल समाप्ती के बाद सीएम आवास पहुंचने पर, मुख्यमंत्री धामी ने मौली का किया स्वागत

देहरादून: 38वें उत्तराखंड नेशनल गेम्स खत्म समाप्त होने के बाद अब सभी खिलाड़ी अपने-अपने राज्य लौट गए हैं। नेशनल गेम्स का आइकॉन बना मौली भी अब घूमता हुआ दिखाई नहीं देगा। उत्तराखंड के राजकीय पक्षी मोनाल के रूप में शुभंकर मौली को नेशनल गेम्स में शामिल किया गया था। आज वो सभी कलाकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचे, जिन्होंने शुभंकर मौली का किरदार निभाया है। इसी बीच सभी कलाकारों के साथ सीएम धामी नेशनल गेम्स के म्यूजिक पर थिरकते नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीतने का कार्य किया है। उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक के आयोजन में मौली ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। इतना ही नहीं शुभंकर मौली का राज्य के हर जनपद में भव्य स्वागत हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments