Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedउत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों संग बैठक की। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 अधिकारियो व कर्मचारियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान माह जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में दूरसंचार शाखा से उ.नि. आलोक ध्यानी, अ.उ.नि. संदीप कुमार जोशी, अ.उ.नि. सुखदेव सिंह नेगी, थाना डालनवाला के उ.नि. सुरेन्द्र सिंह, उ.नि. रजनीश कुमार, हे.कां. शान्ति स्वरूप धुनियाल, कां. विजय सिंह, कां. जसवीर सिंह, कां. सत्यम कुमार, कां. मोहन सिंह, थाना रायपुर के उ.नि. रमन सिंह, अ.उ.नि. सुनील रावत शामिल हैं।

इनके अलावा कोतवाली ऋषिकेश के उ.नि. कविन्द्र राणा, अ.उ.नि0 राजकुमार, हे.कां.  प्रदीप कुमार, थाना रायवाला के हे.कां. सुधीर सैनी, थाना बसन्त विहार के अ.उ.नि. विनय प्रसाद भट्ट, कां.  नीरज घिल्डियाल, कोतवाली नगर के उ.नि. आशीष कुमार, म.उ.नि. नीमा, कां. विनोद सिंह, कां. महेश पुरी, कां. संदीप कुमार, कां. बृजेश रावत थाना कैण्ट के उ.नि. मोहन सिंह नेगी, म.उ.नि. विनयता चौहान, हे.कां. हरेन्द्र पंवार, कां. योगेश सैनी, कां. अजय कुमार, कां. अवनीश, कां.  केदारनाथ, एस.ओ.जी. उ.नि. विनोद राणा, हे.कां. किरण कुमार, हे.कां. कमल जोशी, कां. अमित कुमार, कां. आशीष शर्मा, कां. लोकेन्द्र कुमार, कां. नरेन्द्र रावत, म.कां. जमुना नेगी, कां. नवनीत, कां. सोनी कुमार, कां. मनोज, सी.पी.यू. के का. राहुल व का. अरुण गिरी को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments