Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयदेश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, अधिसूचना जारी

देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली: देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार होंगे। कानून मंत्रालय ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर नये चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की घोषणा की। डॉ. विवेक जोशी की चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति की गयी है। केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ज्ञानेश कुमार पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय का हिस्सा थे और उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने वाले विधेयक का मसौदा तैयार करने में मदद की थी। वह पिछले साल मार्च से चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे थे।

उन्हें पदोन्नत किया गया है। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक है। ज्ञानेश कुमार पर इस साल बिहार का विधानसभा चुनाव और अगले साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु का चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। ज्ञानेश कुमार 19 फरवरी को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की जगह पदभार संभालेंगे। राजीव कुमार मंगलवार यानी 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को नए सीईसी के नाम को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments