Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबच्चों के विकास के लिए प्रयासरत शिक्षक ही समाज के असली नायक:...

बच्चों के विकास के लिए प्रयासरत शिक्षक ही समाज के असली नायक: डीजीपी

देहरादून: पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ ने बुधवार को स्पेशल बच्चों के प्रोत्साहन हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान डीजीपी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के विकास करने वाले शिक्षकों को असली नायक बताया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है,इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि “जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं, वे ही समाज के असली नायक हैं।” इस अवसर पर समाज से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments