Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeविविध भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम देहरादून

 भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम देहरादून

देहरादन: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी के भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड सोच पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल निरंतर आगे बढ रहे हैं।

जिलाधिकारी निर्देशन में आज दिनांक 22/02/2025 को बालश्रम मे लिप्त एक बालिका व चार बालकों को सेलाकुई से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि प्राथमिकी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालिका को राजकीय बालिका निकेतन में ओर चार बालक को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।

वहीं भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में लिप्त एक बालक एक बालिका को माता वाला बाग, लालपुल से भिक्षावृत्ति में व तीन बालकों को बाल श्रम करते हुये राजीव नगर डंाडा,जैन प्लॉट से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक बालक ,एक बालिका को राजकीय शिशु सदन में ओर तीन बालक समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए।

माह सितम्बर 2024 से अब तक 181 बालक बालिकाओं को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से रेस्क्ूय किया गया है, जिनमें 124 बालक तथा 57 बालिका शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments