Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति ने जारी किया बयान, प्रेमचंद अग्रवाल को...

मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति ने जारी किया बयान, प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से नहीं हटाया तो होगा जनांदोलन

-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को भी पद से हटाने की मांग

देहरादून: मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा सरकार से प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करने और ऋतु खंडूरी को भी विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग उठाई।

यहां जारी बयान में संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो राज्यभर में सरकार के खिलाफ जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रेमचंद अग्रवाल मंत्री रहते हुए लगातार पर्वतीय समाज को आहत करने वाली हरकतें करते आ रहे हैं। कभी ऋषिकेश में पर्वतीय समाज के युवा की सड़क के बीच पिटाई कर देते हैं। कभी पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल रहे वीआईपी को बचाने के लिए बिना जाँच पूरी हुए बयान दे देते हैं और कमरे को वीआईपी बताते हैं। तो कभी अपने कार्यालय में मिलने गए उत्तराखंड आंदोलनकारियों से अभद्रता करते हैं।

विधानसभा में पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी इसी मानसिकता को दिखाता है। उत्तराखंड में ऐसे व्यक्ति का मंत्री पद पर बने रहना उत्तराखंड के शहीदों और उत्तराखंड आंदोलनकारियों का अपमान है।

मोहित डिमरी ने राज्य की जनता से उन विधायकों से सवाल पूछने को कहा जो विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पर्वतीय मूल के लोगों को अपशब्द बोले जाने पर चुप रहे। साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर प्रेमचंद अग्रवाल को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि जब विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ियों को गाली दे रहे थे तो वह चुप रही और जब प्रेमचंद अग्रवाल का विधानसभा में विरोध हुआ तो उन्हें गुस्सा आ गया।

उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रीपद और ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया तो प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments