Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसुगम चारधाम यात्रा को लेकर लोनिवि के अपर सचिव ने किया स्लाइडिंग...

सुगम चारधाम यात्रा को लेकर लोनिवि के अपर सचिव ने किया स्लाइडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण

-केदारनाथ-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल का कार्य शीघ्र करें पूर्ण: अपर सचिव

रुद्रप्रयाग:  चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालन करने को लेकर अपर सचिव लोनिवि विनीत कुमार ने अष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरिक्षण किया। इस दौरान अपरब सचिव ने सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग स्लाइडिंग जोन तक संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर यात्रा मार्ग में जो भी पैंचवर्क एवं निर्माण कार्य गतिमान है उसे यात्रा शुरू होने से पूर्व प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई हैं तथा चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में जिन-जिन स्थानों में जो भी पैंचवर्क एवं अन्य कार्य गतिमान हैं उन कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो स्लाडिंग जोन हैं ऐसे स्थान पर जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को यात्रा से पूर्व करना सुनिश्चित करें तथा जिन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रहती है उन स्थानों पर सड़क मार्ग में चैड़ीकरण करने के निर्देश दिए ताकि जाम जैसी स्थिति बनी न रहे और यातायात निर्बाधित ढंग से संचालित होता रहे।

अपर सचिव ने केदारनाथ-बदरीनाथ बाईपास जोडने वाली सुरंग एवं निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित ठेकेदार को पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुल का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने अपर सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य माह जुलाई, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस दौरान मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर राजीव चैहान, रुद्रप्रयाग ओमकार पांडेय, लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ राकेश नैथानी, सहायक अभियंता एनएच गंभीर सिंह तोमर, प्रेरणा जगूड़ी, प्रमोद नेगी, लोनिवि संजय सैनी, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments